Skip to content
Vikasnagar, Uttarakhand, 248198

Business hours

shreesakti maa sarswati jyotish Kendra

Monday
3pm-8pm
Tuesday
3pm-8pm
Wednesday
3pm-8pm
Thursday
3pm-8pm
Friday
3pm-8pm
Saturday
3pm-8pm
Sunday
3pm-8pm

You can anytime during the day with your query.

9759051746

ज्योतिष में नक्षत्र सताईस होते है उनमे से यह छह ज्येष्ठा, आश्लेषा, रेवती,मूल, मघा और अश्विनी नक्ष…

ज्योतिष में नक्षत्र सताईस होते है उनमे से यह छह ज्येष्ठा, आश्लेषा, रेवती,मूल, मघा और अश्विनी नक्षत्र की गणना मूल नक्षत्र में की जाती है। राशि और नक्षत्र की समाप्ति जब एक ही स्थान पर होती हैं तब यह स्थिति गण्ड या मूल नक्षत्र कहलाती है। राशि और नक्षत्र की समाप्ति से ही नए राशि और नक्षत्र के प्रारम्भ होने के कारण ही यह नक्षत्र मूल संज्ञक नक्षत्र कहे जाते हैं।

गण्डमूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक स्वयं तथा अपने माता,पिता मामा आदि के लिए कष्ट प्रदान करने वाला होता है। यही कारण है कि परिवार के लोगो को जैसे ही यह पता चलता है मेरा बच्चा मूल में पैदा हुआ है वैसे ही घबड़ा जाते है और नकारात्मक विचारों से ग्रसित हो जाते है और इसका प्रभाव सीधे बच्चा के ऊपर पड़ना शुरू हो जाता है चुकि बच्चा अपने जन्म के बारह सालो तक अपने माता-पिता के कर्मो से प्रभावित होता है तो ऐसी स्थिति में बच्चा माता-पिता के नकारात्मक विचारों को अपने माता-पिता के ऊपर ही प्रत्यारोपित कर देता है परिणामस्वरूप परिवार कष्टमय जीवन व्यतीत करने लगता है इसलिए यदि आपका बच्चा मूल में जन्म लिया है तो घबराए नहीं नकारात्मक विचार नहीं लाये शास्त्र में निर्धारित उपाय कराये आपके लिए और आपके बच्चे के लिए शुभ ही शुभ होगा।

गण्डमूल नक्षत्र जन्म लेने वाला बालक शुभ प्रभाव में है तो वह सामान्य बालक से कुछ अलग विचारों वाला होता है यदि उसे सामाजिक तथा पारिवारिक बंधन से मुक्त कर दिया जाए तो ऐसा बालक जिस भी क्षेत्र में जाएगा एक अलग मुकाम हासिल करेगा। ऐसे बालक तेजस्वी, यशस्वी, नित्य नव चेतन कला अन्वेषी होते है। यह इसके अच्छे प्रभाव हैं। अगर वह अशुभ प्रभाव में है तो इसी नक्षत्रों में जन्मा बालक क्रोधी, रोगी, र्इष्यावान, लम्पट होगा

Next posts